अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता का भूकंप

अफगानिस्तान में मंगलवार देर रात 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके भारत में जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप रात 11 बजकर 44 मिनट 47 सेकेंड (भारतीय समयानुसार) पर आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान के फैयजाबाद शहर से करीब 72 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था।

भूकंप की गहराई 261 किलोमीटर दर्ज की गई। लोगों ने सोशल मीडिया पर भी झटकों की जानकारी साझा की। कई जगह लोग रात के समय घरों से बाहर निकलकर खुले मैदानों में खड़े हो गए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *