काबुल में भारत का दूतावास फिर से खुला

 

काबुल में भारत का दूतावास फिर से खुला: क्या तालिबान को मान्यता देगा भारत; अफगानिस्तान बोला- PAK से विवाद में भारत की भूमिका नहीं

भारत ने मंगलवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अपने तकनीकी मिशन को अब आधिकारिक रूप से दूतावास का दर्जा दे दिया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दूतावास अफगानिस्तान के समग्र विकास, मानवीय सहायता और क्षमता निर्माण में भारत की भूमिका को और मजबूत करेगा। दूतावास का नेतृत्व एक वरिष्ठ राजनयिक करेंगे, जिन्हें चार्ज डी’अफेयर्स के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 10 अक्टूबर को मुत्तकी के साथ मुलाकात में इसकी घोषणा की थी। इस कदम से भारत और अफगानिस्तान के बीच फिर से राजनयिक संबंध स्थापित हो गए हैं।

साल 2022 से भारत ने काबुल में टेक्निकल मिशन चलाया था, लेकिन अब दूतावास की वापसी से भारत-तालिबान संबंध नए सिरे से शुरू होंगे। इसके साथ ही ये सवाल भी उठ रहा है कि क्या भारत अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को मान्यता दे सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *