उत्तराखंड क्रिकेट प्रतियोगिता के ट्रायल के लिए पंजीकरण शुरू

उत्तराखंड क्रिकेट प्रतियोगिता के ट्रायल के लिए पंजीकरण शुरू

रानीखेत। बीसीसीआई की पुरूष वर्ग अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम की चयन प्रतियोगिता प्रस्तावित है। अल्मोड़ा जिले के पंजीकरण फार्म क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के कार्यालय राधा

बीसीसीआई की पुरूष वर्ग अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम की चयन प्रतियोगिता प्रस्तावित है। अल्मोड़ा जिले के पंजीकरण फार्म क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के कार्यालय राधा स्पोर्ट्स रानीखेत में मिलना शुरू हो गए हैं। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट ने बताया कि, प्रतियोगिता के लिए कार्यालय में पांच अक्टूबर तक फार्म मिलेंगे। ट्रायल में दो वर्ष पूर्व बना जन्म प्रमाण पत्र, हाईस्कूल प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाणपत्र सहित तमाम दस्तावेज लाने होंगे। छह अक्टूबर को एनसीसी मैदान रानीखेत में ट्रायल होगा। चयनित खिलाड़ी मंडल स्तर चयन प्रतियोगिता के लिए हल्द्वानी जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *